फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Online hiring activity grows 25 pc in Aug: Monster

ऑनलाइन नियुक्तियों में आए अच्छे दिन

Thu, 04 Sep 2014 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Sep 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Online hiring activity grows 25 pc in Aug: Monster

कारोबारी धारणा में सुधार के साथ अगस्त में ऑनलाइन नियुक्ति की गतिविधियों में 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। एक सर्वे के मुताबिक आने वाले माह में नियुक्ति से जुड़ी गतिविधियों में और ज्यादा तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अगस्त माह में मॉंन्सटर एंप्लायमेंट इंडेक्स 153 रहा है। इंडेक्स ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25 फीसदी उछाल दर्ज की है। पिछले वर्ष अगस्त माह में इंडेक्स का स्तर 122 था। माह दर माह के आधार पर इंडेक्स ने जुलाई माह की तुलना में 1 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की है।
विज्ञापन


इस वर्ष लगातार सात माह की तेजी के बाद जुलाई में यह पहली गिरावट गिरावट है। मॉन्सटरडॉटकॉम के प्रबंध निदेशक संजय मोदी ने कहा है कि मॉन्सटर एंप्लायमेंट इंडेक्स रिक्रूटमेंट इंडस्ट्री में तेज और स्थिर प्रगति दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडेक्स द्वारा नजर रखे जाने वाले 27 इंडस्ट्री सेक्टरों में से 25 सेक्टरों में ऑनलाइन नियुक्ति एक वर्ष पहले के स्तर को पार चुकी है। लंबी अवधि के लाभ के के साथ मीडिया एवं एंटरटेनमेंट ऑनलाइन नियुक्ति की गतिविधियां बढ़ने के लिहाज से सबसे आगे है, वहीं शिपिंग/मरीन में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई है। मोदी ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले माह में स्थितियां और बेहतर होंगी।


अच्छे दिन आने वाले हैं। पेशे के लिहाज से देखें तो मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस में पिछले एक वर्ष की अवधि में ऑनलाइन नियुक्ति की गतिविधियों में सबसे ज्यादा 55 फीसदी का विस्तार हुआ है। लांग टर्म ग्रोथ चार्ट के आधार पर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और टेलीकॉम दूसरे नंबर पर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed