फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   online hiring activity grew 10 pc in nov says monster index

नियुक्तियों में आया सकारात्मक रुझान

Wed, 19 Dec 2012 09:58 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Dec 2012 09:58 PM IST
विज्ञापन
online hiring activity grew 10 pc in nov says monster index
नई नियुक्तियों के मोर्चे पर पिछले कई माह से जारी गिरावट के रुख में फिर से मजबूती के संकेत मिले हैं। इस साल नवंबर में देश में ऑनलाइन नियुक्तियों की गतिविधियों में 10 फीसदी की तेजी आई है। नौकरियों को लेकर आए इस सकारात्मक रुझान से अर्थव्यवस्था में भारतीय उद्योगों का भरोसा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इंजीनियरिंग, विनिर्माण, शिक्षा, ऑटो और हेल्थकेयर सेक्टर में सकारात्मक वृद्धि रही।
विज्ञापन


ऑनलाइन जॉब पोर्टल मोंस्टर डॉट कॉम का रोजगार सूचकांक नवंबर में 12 अंक यानी 10 फीसदी की बढ़ोतरी लेकर 129 अंक पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह सूचकांक 117 अंक पर था। मोस्टर डॉट कॉम (भारत, मध्य एशिया व दक्षिणपूर्व एशिया) के प्रबंध निदेशक संजय मोदी का कहना है कि नवंबर में भारत के मोंस्टर रोजगार सूचकांक में अक्तूबर की तुलना में थोड़ी गिरावट रही लेकिन सालाना आधार पर सूचकांक में दोहरे अंक के उछाल से मौजूदा अर्थव्यवस्था में भारतीय उद्योगों का भरोसा मजबूत होने के संकेत मिले हैं। मासिक आधार पर नवंबर में ऑनलाइन नियुक्ति की गतिविधियों में अक्तूबर के मुकाबले 6 अंक की गिरावट रही। अक्तूबर में रोजगार सूचकांक 136 अंक पर था।

विज्ञापन


सेक्टर के आधार पर देखें तो मोंस्टर की निगरानी में आने वाले 27 में से 16 सेक्टरों में ऑनलाइन नियुक्ति के रजिस्ट्रेशन में पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर में वृद्धि हुई है। इंजीनियरिंग, विनिर्माण, शिक्षा, ऑटो और हेल्थकेयर जैसे सेक्टरों में सकारात्मक सालाना वृद्धि दर्ज की गई। सूचकांक के दायरे में आने वाले 13 में से 12 जगहों पर इस साल ऑनलाइन नियुक्ति की गतिविधियां बढ़ीं। कोच्चि में नियुक्तियों के आंकड़े में सबसे अधिक 35 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं जयपुर में ऑनलाइन नियुक्तियों में 27 फीसदी की तेजी आई। बंगलूरू और हैदराबाद में भी 14 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। जबकि दिल्ली-एनसीआर में 3 फीसदी की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed