फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Online food and grocery retail outlets in India rising: USDA

भारत में बढ़ रहे हैं ऑनलाइन रिटेल स्टोर

Tue, 23 Sep 2014 09:12 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 23 Sep 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
Online food and grocery retail outlets in India rising: USDA

ऑनलाइन फूड एंड ग्रॉसरी रिटेल आउटलेट की संख्या इस वर्ष अब तक बढ़ कर 44 हो गई है। देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ने के कारण आउटलेट्स की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन


वर्ष 2013 में ऑनलाइन फूड एंड ग्रॉसरी आउटलेट की संख्या 14 थी। यूएसडीए की ताजा रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाईन रिटेलर्स किराना स्टोर्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। किराना स्टोर्स पड़ोसी ग्राहकों को तेजी से होम डिलिवरी और उधार मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन


किराना स्टोर्स की तुलना में ऑनलाइन रिटेलर्स को डिलिवरी से जुड़ी चुनौतियों से पार पाना होगा। ज्यादातर ऑनलाइन ग्रॉसरी रिटेल आउटलेट दिल्ली में चल रहे हैं। इसके बाद बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, त्रिवेंद्रम और कोयंबटूर व अन्य शहरों में ऑनलाइन ग्रॉसरी रिटेल स्टोर्स चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है ऑनलाइन रिटेल की ग्रोथ युवा और पेशेवर लोगों के सेगमेंट में ज्यादा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑनलाइन ग्रॉसरी रिटेल आउटलेट की संख्या भविष्य में बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि कुल इंटरनेट यूजर्स की संख्या विगत वर्ष में 12 करोड़ से 21.3 करोड़ हो गई है।


इसके अलावा मोबाइल की कीमतें गिर रही हैं और स्मार्टफोन का प्रसार बढ़ रहा है। भारत के ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में हो रहे बदलाव का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय उपभोक्ता बिना चीजों को देखे न खरीदने की अपनी धारणा को बदल रहे हैं और वे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed