{"_id":"59252c50-7088-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"onion-prices-to-decline-in-next-few-days-says-sharad-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिनों में घटेंगी प्याज की कीमतें: पवार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कुछ दिनों में घटेंगी प्याज की कीमतें: पवार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र से आपूर्ति सुधरने से अगले कुछ दिनों में प्याज की कीमतें नीचे आ जाएंगी। कृषि मंत्री ने यहां कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी कि प्याज का मसला कुछ दिनों में सुलझ जाएगा। देश में प्याज का पर्याप्त भंडारण है। आने वाले दिनों में आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से 15 फरवरी के बाद नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी। उत्पादन घटने की आशंका में पिछले कुछ दिनों में प्याज की कीमतों में अप्रत्याशित रूप से तेजी आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में प्याज के खुदरा भाव दोगुने से अधिक बढ़कर 31 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि में 13 रुपये प्रति किलो थे।
विज्ञापन
उत्तर भारत में प्याज के दाम बढ़ने की वजह पर पवार ने कहा, मैंने नासिक से जानकारियां प्राप्त की हैं और कुछ कारोबारियों से बातचीत भी की। उनकी शिकायत है कि देश के उत्तरी हिस्से में प्याज भेजने के लिए उन्हें वैगन नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन