{"_id":"672181fe-3a3d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ongc-debt-increase-to-buy-stake","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्सेदारी की खरीद बढ़ाएगी ओएनजीसी के कर्ज का बोझ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
हिस्सेदारी की खरीद बढ़ाएगी ओएनजीसी के कर्ज का बोझ
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 29 Nov 2012 09:26 PM IST
विज्ञापन
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सरकारी पेट्रोलियम कंपनी ओएनजीसी द्वारा कजाकिस्तान के कशागन तेल क्षेत्र में स्थित कंपनी कॉन्को फिलिप के 8.5 फीसदी शेयर खरीदने से उसका कर्ज बढ़कर 5 अरब डॉलर हो जाने की बात कही है। मूडीज ने इससे ओएनजीसी के ‘क्रेडिट निगेटिव’ की स्थिति में पहुंच जाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
हालांकि मूडीज ने यह भी माना है कि ओएनजीसी द्वारा हिस्सेदारी की खरीद के लिए किया गया यह सौदा देश की ऊर्जा संबंधी जरूरतों के लिहाज से रणनीतिक महत्व का है क्योंकि भारत कच्चे तेल की अपनी करीब 80 फीसदी जरूरत आयात से पूरी करता है। ऐसे में अधिग्रहण का यह सौदा कहीं न कहीं तेल के आयात पर देश की निर्भरता को कम करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ओएनजीसी पहले से ही पूंजी की किल्लत से जूझ रही है और उसके ऊपर सब्सिडी का बोझ पिछले साल के 50 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल 60 हजार करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में कॉन्को फिलिप में हिस्सेदारी की खरीद से उस पर कर्ज का बोझ बढ़ना तय है।
विज्ञापन