{"_id":"cce12bb3fcf38d7a1a41418cf3fc4050","slug":"ongc-and-oil-india-purchased-oil-india-shares","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी-ऑयल इंडिया खरीदेंगे आईओसी के शेयर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ओएनजीसी-ऑयल इंडिया खरीदेंगे आईओसी के शेयर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अपने विनिवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए क्रास होल्डिंग के जरिए इंडियन ऑयल कंपनी की 10 फीसदी हिस्सा बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सरकार ने अपने विनिवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए क्रास होल्डिंग के जरिए इंडियन ऑयल कंपनी की 10 फीसदी हिस्सा बेचने का फैसला किया है। कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी दूसरी सरकारी कंपनियां ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड खरीदेंगी। आपस में हिस्सेदारी खरीदने के जरिए सरकार करीब 4,800 से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह ने इस संबंध में हिस्सेदारी बेचने के लिए ब्लॉक डील करने का फैसला किया है। फैसले की जानकारी देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मंत्री वीरप्पा मोइली ने संवाददाताओं को कहा कि इंडियन ऑयल कंपनी की हिस्सेदारी बेचने के लिए ब्लॉक डील की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सरकार को कंपनी की हिस्सेदारी अगले हफ्ते बेचने की उम्मीद है। इस संबंध में हिस्सेदारी खरीदने वाली दोनों कंपनियों ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड के बोर्ड से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जल्द अपनाई जाएगी। सरकार ने ब्लॉक डील करने का फैसला इंडियन ऑयल द्वारा विनिवेश प्रक्रिया को बाजार के जरिए करने के विरोध के बाद किया है। कंपनी मौजूदा माहौल में सामान्य विनिवेश के तरीके जरिए पूंजी जुटाने का समर्थन नहीं कर रही थी।