{"_id":"5ff25ea8-3844-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ongc-5-billion-dollar-oilfield-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी ने 5 अरब डॉलर में कसागन ऑयलफील्ड को खरीदा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ओएनजीसी ने 5 अरब डॉलर में कसागन ऑयलफील्ड को खरीदा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 27 Nov 2012 09:11 AM IST
विज्ञापन
सरकारी क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी कजाकिस्तान के कसागन ऑयलफील्ड को 5 अरब डॉलर में खरीदने का फैसला किया है। यह इस साल का सबसे बड़ा अधिग्रहण सौदा है। ओएनजीसी की विदेश इकाई ओएनजीसी विदेश इस अधिग्रहण के लिए आधार कीमत के रूप में 4.25 अरब डॉलर देगी और इसके अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल के रूप में पूंजी देगी।
विज्ञापन
इस ऑयल फील्ड की दैनिक उत्पादन क्षमता 3,70,000 बैरल (1.85 करोड टन वार्षिक) है। यह अधिग्रहण इस साल का सबसे बड़ा और इतिहास में छठा सबसे बड़ा है।