फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   One word can manke you rich

जानिए उस शब्द के बारे में जो बना सकता है आपको अमीर!

Tue, 07 Jul 2015 09:24 AM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
One word can manke you rich

वैसे तो आपने पैसे कमाने के कई तरीकों के बारे में सुना होगा, जिसमें या तो आप कड़ी मेहनत से पैसा कमा सकते हैं या फिर आपके नाम की कोई लॉटरी निकल आए। लेकिन आपसे यह पूछा जाए कि कोई 'एक शब्द' बताइए जो आप को अमीर बना दे तो आपका क्या जवाब होगा?

विज्ञापन

चौंकिए नहीं, सवालों और जवाबों की वेबसाइट क्योरा का इस्तेमाल करने वालों से इसी मैजिकल शब्द के बारे में जब पूछा गया तो कई दिलचस्प जवाब मिले।

क्योंकि से अमीरी
मीरा जास्लोव ने लिखा है कि जो लोग अमीर होते हैं वे हमेशा प्रेरक और विश्वसनीय होते हैं। वे कहती हैं, "सबसे बेहतर तरीका तो यही है जो दूसरे लोग करते हैं, उसे अपनाइए। आप क्योंकि शब्द का इस्तेमाल कीजिए।" मीरा कहती हैं कि अगर आप अमीर होने चाहते हैं तो अपने दावे को लेकर विशिष्ट रहें, यानी आपका दावा अपने आप में ख़ास हो। लेकिन किसी एक शब्द की बात पूछे जाने पर मीरा ने बिकाउज शब्द को चुना है। बिकॉज़ यानी क्योंकि। वह कहती हैं, "क्योंकि लोग जो भी कर रहे होते हैं उसे करने के लिए कोई ना कोई वजह तो चाहिए।"
विज्ञापन

अकेले हैं तो अमीर हैं

One word can manke you rich

बैलेंस सबसे जरूरी
वहीं वकील ब्रेट ए। केनकुस कहते हैं कि अगर उन्हें केवल एक शब्द चुनना होगा तो वह शब्द होगा बैलेंस। केनकु के मुताबिक कामयाबी तभी मिलती है जब आप अलग-अलग नजरियों के साथ संतुलित होकर आगे बढ़ते हैं।
केनकुस कहते हैं, "मैं यह स्वीकार करता हूं कि लोग लगातार काम करके भी अमीर बनते हैं लेकिन ये भी देखिए कि इस माइंड सेट से आप ख़ुद के लिए और परिवार के लिए कितना वक्त निकाल पाते हैं। ऐसे में क्या आप वाकई में अमीर बनते हैं?" केनकुस के मुताबिक अमीर होना आपके संतुलित नजरिए, योजना और एटीट्यूड पर निर्भर करता है।

अकेले हैं तो अमीर हैं
मल्टीपल स्केलेरोसिस मरीज और वकील बिल स्टेन के मुताबिक सिंगल यानी अकेला शब्द आपको अमीर बनाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा है, "आप शादी मत कीजिए, बच्चे मत पैदा कीजिए। आप अमीर हो जाएंगे लेकिन जीवन में गुणवत्ता का स्तर कम होगा।"

उद्यमी डाकोटा लिम के मुताबिक ट्रस्टवर्दी या भरोसेमंद होना आपको अमीर बना सकता है। डाकोटा लिम कहती हैं, "जो लोग भरोसेमंद होते हैं, उनके पास पैसों का प्रवाह हमेशा बना रहता है।"

निरंतरता पर भरोसा

One word can manke you rich
लिम के मुताबिक भरोसेमंद लोगों को कहीं ज्यादा अवसर मिलते हैं। वह कहती हैं, "अगर आप भरोसेमंद हैं तो लोग आपको अपने घरों में आमंत्रित करते हैं, सोशल नेटवर्क बनता है। कारोबार बढ़ता है।" आपके इस चरित्र के चलते लोग आपके साथ सहज और सुरक्षित महसूस करते हैं।

निरंतरता पर भरोसा
पैरेंटिंग एडवाइजर फ्रेड कैम्पोस के मुताबकि कंसिस्सटेंसी यानी निरंतरता के जरिए आप अमीर बन सकते हैं। उन्होंने बताया, "जिन अमीर लोगों को मैं व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं, उनमें एक ख़ास बात देखने को मिलती है। वे एक चीज़ को बेहतर तरीके से करते हैं। उनका फोकस जहां होता है, वहां लगातार टिके होते हैं।"

कैम्पोस के मुताबिक अगर कोई आदमी किसी ख़ास पेशे में विशेषज्ञता हासिल कर ले और उसमें लगातार बेहतर करे तो अमीर बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed