{"_id":"0eeb28fc-0a66-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"one-dollar-is-28-thousand-rial-in-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में 28 हजार रियाल का एक डॉलर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ईरान में 28 हजार रियाल का एक डॉलर
दुबई/एजेंसी
Updated Sun, 30 Sep 2012 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान पर प्रतिबंधों का असर दिखाई देने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान की मुद्रा काफी नीचे गिर गई है। अब एक डॉलर की कीमत ईरान के 27,900 रियाल के बराबर हो गई है।
शनिवार को रियाल की कीमत डॉलर के मुकाबले 3.6 फीसदी गिरी। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन पिछले दो सालों में ईरान पर कई कड़े प्रतिबंध लगा चुके हैं। इन प्रतिबंधों से ईरान का तेल व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दिलचस्प यह है कि अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए ईरान के लोग तेजी से रियाल को डॉलर में बदल रहे हैं, जिससे उसकी कीमत न गिरे।
रिपोर्ट के अनुसार जून 2011 में एक डॉलर लगभग 12000 रियाल में मिलता था। इस हफ्ते की शुरुआत में तेहरान ने रियाल को मजबूत रखने के लिए नई व्यवस्था लागू की थी, लेकिन उसका असर बाजार पर अभी नहीं पड़ा है। इस नई व्यवस्था के तहत आयातक वरीयता वाली खाद्य सामग्री जैसे मांस और अनाज के लिए डॉलर 12260 रियाल कीमत चुका कर हासिल कर सकते हैं, यह व्यवस्था केवल एक्सेंज सेंटर पर ही लागू की गई है।