फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   one decision and korean company is now happy

भारत के एक फैसले से क्यों खुश्ा हैं कोरियाई कंपनियां?

Sat, 18 Jan 2014 01:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
one decision and korean company is now happy

भारत सरकार के एक अहम फैसले से कोरियाई कंपनियां बहुत ज्यादा उत्साहित हो गई है। कंपनियों में अब नई उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


ओडिशा में पास्को के स्टील प्लांट को पर्यावरण मंजूरी मिलने से कोरियाई कंपनियों की उम्मीदें बढ़ी हैं। भारत की यात्रा पर आई दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गेउन हेई ने उम्मीद जताई कि पास्को परियोजना शुरू होने से दूसरी बड़ी कोरियाई कंपनियां भी भारत में निवेश के लिए प्रेरित होंगी।

गौरतलब है कि 52 हजार करोड़ रुपये की पास्को परियोजना लंबे समय से पर्यावरण संबंधी मंजूरी के चलते अधर में लटकी हुई थी।

देश के तीन प्रमुख औद्योगिक संगठनों फिक्की, सीआईआई और एसोचैम के साथ एक बैठक में दक्षिण कोरिया की राष्ट्र प्रमुख ने खासतौर पर छोटे और लघु उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में कोरिया और भारत के बीच हुई व्यापार समझौते के बाद द्विपक्षीय व्यापार 70 फीसदी बढ़ा है। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भारत विनिर्माण के क्षेत्र में कोरियाई निवेश चाहता है। उन्होंने कोरियाई उद्योगों को भारत की इंडस्ट्रियल टाउनशिप और चिप निर्माण के क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed