{"_id":"5115c204-48e2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"one-and-half-lakh-subsidy-to-farmers-on-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ट्रैक्टर पर किसानों को डेढ़ लाख रुपए की छूट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूपीः ट्रैक्टर पर किसानों को डेढ़ लाख रुपए की छूट
कन्नौज/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2012 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानी मिशन के तहत खेती करने वाले किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार बड़ी राहत प्रदान की है। किसानों को डेढ़ लाख रुपए की सब्सिडी पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ट्रैक्टरों का वितरण सैफई महोत्सव में किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी मुन्नालाल यादव ने बताया कि बागवानी मिशन योजना के तहत शासन से तीस ट्रैक्टरों का लक्ष्य पहले प्राप्त हुआ था। ट्रैक्टर लेने के लिए किसानों के अधिक आवेदनों को देखते हुए यह लक्ष्य 65 कर दिया गया है। किसानों से आवेदन सहित लगभग सभी तरह की कागजी कार्यवाहियों को पूर्ण करा लिया गया है। विभाग को ट्रैक्टर के लिए 96 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें अधिकांश आवेदनों में त्रुटियां थीं, जिनको दुरुस्त कराया गया है। जांच के दौरान 65 को स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन सभी किसानों को बीस हार्स पावर से अधिक का ट्रैक्टर दिया जाना है, जिसमें शासन से डेढ़ लाख रुपए की छूट प्रदान होगी।
विज्ञापन
बागवानी करने वाले किसानों की कठिनाइयों को देखते हुए कई कंपनियों ने छोटे ट्रैक्टर मार्केट में उतारे हैं। इनसे खासकर बागवानी आसानी से की जा सकती है। बाग के समतलीकरण करण सहित अन्य कार्य अब किसानों के लिए काफी आसान हो गए हैं। शासन ने पांच छोटे ट्रैक्टरों का भी लक्ष्य रखा है। छोटे ट्रैक्टर लेने वाले किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। इन ट्रैक्टरों पर किसानों को 60 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन