फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   OMC increases petrol-diesel cost

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नई कीमत

Mon, 16 Nov 2015 05:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Nov 2015 05:35 AM IST
विज्ञापन
OMC increases petrol-diesel cost

वाहन चलाने वालों की जेबों पर फिर बोझ बढ़ाते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


पेट्रोल के दाम में जहां 36 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल के दाम में प्रति लीटर 87 पैसे बढ़ाए गए हैं।

बढ़ी हुई कीमते आज आधी रात से लागू हो जाएंगी।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 61.06 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं डीजल की 46.80 रुपए प्रति लीटर।

हर 15 दिन में होती है समीक्षा

OMC increases petrol-diesel cost

देश की सबसे ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमतों और रुपये-डॉलर की विनिमय दर के मद्देनजर कीमतों में इजाफा किए जाने की जरूरत थी।

इसकी वजह से कीमतों में वृद्धि का प्रभाव ग्राहकों पर डाला जा रहा है। पिछली बार पेट्रोल की कीमतों में 16 जुलाई को 32 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद से पेट्रोल की कीमतों में चार बार कटौती की गई।

डीजल की कीमतों में इससे पहले 16 अक्टूबर को 95 पैसे प्रति लीटर और पहली अक्टूबर को 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

गौरतलब है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने में दो बार दाम की समीक्षा करती हैं। आज की समीक्षा के बाद कंपनियों ने दाम बढ़ा दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed