फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   OMC cut petrol prices by 50 paise per litre

दीवाली से पहले मिली राहत, पेट्रोल हुआ सस्ता

Sun, 01 Nov 2015 08:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 Nov 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
OMC cut petrol prices by 50 paise per litre

पेट्रोल के वाहन चलाने वालों के लिए खुशखबरी! ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल के दाम में कमी कर दी है।

विज्ञापन


कंपनियों पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी की है। यह कटौती आधी रात से लागू हो जाएगी।

अब दिल्ली में मंगलवार से पेट्रोल 61.20 रुपये प्रति लीटर की जगह 60.70 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने एक बयान में कहा है कि दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 60.70 रुपये में मिलेगा जबकि अभी एक लीटर पेट्रोल 61.20 रुपये में मिल रहा था।

एक सितंबर के बाद से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव किया गया है। उस वक्त पेट्रोल में प्रति लीटर 2 रुपये की कटौती की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों का असर

OMC cut petrol prices by 50 paise per litre

इस कटौती में स्थानीय लेवी भी शामिल है।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि पिछले दिनों कीमतों में बदलाव के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कमी आई है।

इन सबको देखने के बाद उपभोक्ताओं को कीमतों में आई कमी का लाभ देने का निर्णय लिया गया। अक्‍टूबर महीने में यह तीसरी बार है जब पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमतों में परिवर्तन किया है।

इससे पहले 15 अक्‍टूबर और 1 अक्‍टूबर को तेल की कीमतों में परिवर्तन करते हुए केवल डीजल की कीमत ही बढ़ाई थी। 15 अक्‍टूबर को डीजल की कीमतों में 95 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी जबकि 1 अक्‍टूबर को 50 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed