{"_id":"b0b010fa337cc7179fe84a2a379a68e3","slug":"old-bank-accounts-can-also-get-insurance-know-how-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने खातों पर भी मिल सकता है बीमा, जानिए कैसे?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पुराने खातों पर भी मिल सकता है बीमा, जानिए कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Sep 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
हर व्यक्ति का बैंक खाता खोलने के लिए शुरू की गई जन-धन योजना में मिलने वाला बीमा लाभ, पुराने खातों पर भी देने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह ऐसा करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार जन-धन योजना के तहत ऐसे लोग भी जीरो बैलेंस वाले खाते खुलवा रहे हैं, जिनका पहले से खाता है।
लोग ऐसा नए खाते पर मिलने वाली बीमा और दूसरी सुविधाओं को देखते हुए कर रहे हैं। इसे देखते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा पहले से खुल चुके खातों पर इस तरह की सुविधाएं दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
जन-धन योजना के तहत सरकार हर खाता धारक को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और जनवरी, 2015 तक खाता खुलवाने वालों को 30 हजार रुपये का अतिरिक्त जीवन बीमा लाभ दे रही है।
विज्ञापन
साथ ही खाते पर डेबिट कम एटीएम कार्ड दिया जा रहा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार 8 सितंबर तक 3.02 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं।
हालांकि उसके अनुपात में रुपे कार्ड केवल 33.6 लाख ही दिए गए हैं। इसमें तेजी लाने के लिए सरकार कदम उठा रही है। अभी तक खुले खातों में 1496.51 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं।