{"_id":"74d3671c-2ff8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"oil-cos-resume-issuance-new-subsidised-lpg-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी वाले नए गैस कनेक्शन मिलने शुरू","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सब्सिडी वाले नए गैस कनेक्शन मिलने शुरू
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 16 Nov 2012 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ हफ्तों की रोक के बाद राज्य की तेल कंपनियों ने फिर से सब्सिडी वाले नए एलपीजी गैस कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर राज्यों से हुई है।
विज्ञापन
सितंबर माह में इस पर अस्थायी रूप से रोक लगा थी ताकि एक ही पते पर मल्टीपल गैस कनेक्शनों और फर्जी कनेक्शनों के बारे में पूरी जानकारी इकठ्ठी की जा सके। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि तीन कंपनियों ने मेघालय, सिक्किम, नगालैंड और अंडमान निकोबार द्वीप ने नए एलपीजी गैस कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
जल्द ही जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और त्रिपुरा में भी इसकी सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। जैसे ही अन्य राज्यों में केवाईसी फॉर्म की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, वहां पर भी नए कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। आईओसी ने एक बयान में कहा, ‘जिन लोगों ने मेघालय, सिक्किम, नगालैंड और अंडमान निकोबार में 15 अक्तूबर तक नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है और जिनके पास कोई गैस कनेक्शन नहीं है। वह अब सब्सिडी वाले नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं।’
विज्ञापन