{"_id":"afaaddd6-5a2b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"number-of-subsidized-gas-cylinders-may-be-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 से 9 हो सकती हैं रियायती सिलेंडरों की संख्या","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
6 से 9 हो सकती हैं रियायती सिलेंडरों की संख्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 09 Jan 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी के लिए रियायती एलपीजी सिलेंडरों की संख्या जल्द ही 6 से बढ़कर 9 हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव भेज दिया है। हालांकि मंत्रालय ने अपने प्रस्ताव में यह भी कहा है कि छह के बाद अतिरिक्त तीन सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं से 100 रुपये प्रति सिलेंडर ज्यादा लिए जाएं।
विज्ञापन
रियायती एलपीजी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने को लेकर वित्त मंत्रालय की तरफ से भारी विरोध था। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने वित्त मंत्रालय विरोध के चलते ही सब्सिडी वाले अतिरिक्त सिलेंडर के दाम सौ रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। माना जा रहा है कि इससे केंद्र पर सब्सिडी का बोझ घटेगा। हालांकि मोइली ने इस मामले में अंतिम फैसला कैबिनेट के ऊपर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही तेल कंपनियों की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए डीजल की कीमतों में क्रमवार तरीके से बढ़ोतरी पर भी विचार किया जा रहा है। प्रस्ताव है कि जब तक तेल कंपनियों का घाटा पूरा नहीं होता, तब तक डीजल की दाम डेढ़-डेढ़ रुपये करके तीन महीने में साढ़े चार रुपये तक बढ़ाए जाएं। इसके अलावा केरोसिन की कीमतें बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन