एनटीपीसी जुटाएगी 13,000 करोड़ रुपये
जुटाई जाने वाली पूंजी का इस्तेमाल कंपनी पूंजीगत खर्च के लिए करेगी। एनटीपीसी मौजूदा समय में तेजी से अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है। कंपनी द्वारा शेयरधारकों को भेजी गई नोटिस के मुताबिक 13,000 करोड़ रुपये की राशि एक या इससे ज्यादा किश्त में जुटाई जा सकती है।
11 जुलाई को हुई एनटीपीसी के बोर्ड की बैठक में पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।