{"_id":"3a884d808d8f3adb956179418ec41c30","slug":"ntpc-ltd-pays-interim-dividend-of-rs-618-41-crore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी ने सरकार को दिया अंतरिम लाभांश","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एनटीपीसी ने सरकार को दिया अंतरिम लाभांश
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
बिजली बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2014-15 के लिए 618.41 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया है।
विज्ञापन
यह राशि कंपनी कुल इक्विटी शेयर चुकता पूंजी का 7.5 फीसदी है। एनटीपीसी ने इस साल लगातार 22वें वर्ष लाभांश का भुगतान किया है।
लाभांश के रूप में सरकार को 463.55 करोड़ रुपये की राशि के हस्तांतरण किया गया। एनटीपीसी के सीएमडी अरूप राय चौधरी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को लाभांश सौंपा। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन