15 जनवरी को आ सकता है एनटीपीसी का इश्यू
फिलहाल, एनटीपीसी में सरकार की 84.5 फीसदी हिस्सेदारी है। विनिवेश के बाद यह घटकर 75 फीसदी रह जाएगी। 2004 में एनटीपीसी का आईपीओ आया था। इसके बाद 2009 में सरकार ने एफपीओ के जरिये कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई थी। मंगलवार को बीएसई पर एनटीपीसी के शेयर 1.66 फीसदी गिरकर 154.30 रुपये पर बंद हुए।