{"_id":"00a44d16-931c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"nsic-scheme-for-micro-and-small-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे माल की खरीद के लिए मिलता है कर्ज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कच्चे माल की खरीद के लिए मिलता है कर्ज
नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Mar 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रो एंड स्मॉल वर्ग के तहत आने वाले छोटे कारोबारी अक्सर बेहतर क्वालिटी वाले कच्चे माल की उपलब्धता न होने से परेशान रहते हैं। कच्चा माल मिल भी जाए, तो उसके लिए पूंजी जुटाना उनके लिए आसान नहीं रहता है।
विज्ञापन
इन चुनौतियों से निपटने के लिए कारोबारी नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) की योजना का लाभ उठा सकते हैं। कारोबारी को इसके तहत जहां काफी कम समय में अच्छी क्वॉलिटी वाला कच्चा माल मिल जाता है, वहीं उसे घरेलू बाजार के साथ विदेशी बाजार से भी कच्चे माल लेने की सुविधा मिल जाती है।
विज्ञापन
कारोबारी को हालांकि इसके जरिए मिलने वाली वित्तीय सहायता के लिए ब्याज चुकाना पड़ता है।
क्या है योजना
एनएसआईसी रॉ मेटेरियल स्कीम के तहत छोटे कारोबारियों को यह सुविधा देता है, जिसके तहत कारोबारी एनएसआईसी के पास कच्चेमाल को खरीदने के लिए कर्ज का आवेदन कर सकते हैं। एनएसआईसी कारोबारी को 90 दिन के अंदर कच्चा माल उपलब्ध कराता है, जिसके जरिए कारोबारी को थोक खरीद और कैश डिस्काउंट जैसी सुविधा भी मिलती है।
विज्ञापन
खरीद प्रक्रिया में सहयोग
कारोबारी को इन प्रक्रियाओं से संबंधित दस्तावेजीकरण का काम, कच्चा माल आयात करने की स्थिति में लेटर ऑफ क्रेडिट देने आदि की प्रक्रियाओं को एनएसआईसी पूरा करने में सहयोग देता है।
रेटिंग होने पर कर्ज मिलता है सस्ता
यदि कारोबारी का उपक्रम रेटिंग प्राप्त हैं, तो उसके लिए कर्ज सस्ता हो जाता है। उपक्रम को अगर एनएसआईसी से एसई-1ए रेटिंग प्राप्त है, तो उसे 11.95 फीसदी, एसई-2ए और 1 बी रेटिंग पर 12.45 फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज मिल जाता है। यदि कारोबारी के उपक्रम को रेटिंग नहीं प्राप्त हैं तो उसे 12.95 फीसदी की दर पर कर्ज मिल जाता है।
कैसे करें आवेदन
कच्चे माल की खरीद के लिए एनएसआईसी के शाखा कार्यालय के अलावा क्षेत्रीय कार्यालयों में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फार्म के साथ एनएसआईसी द्वारा ली जाने वाली प्रोसेसिंग फीस बैंक ड्रॉफ्ट या पे-ऑर्डर के जरिए चुकाई जाती है। आवेदन जमा होने के बाद एनएसआईसी का दल उपक्रम का निरीक्षण कर आगे की कार्यवाही करता है।