{"_id":"77f5f3cd03a24835537d736f5ccd4104","slug":"now-you-can-withdraw-rupee-on-post-office-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पोस्ट ऑफिस के एटीएम से निकलेंगे करारे नोट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब पोस्ट ऑफिस के एटीएम से निकलेंगे करारे नोट
भरत पांडेय/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग अपने खाताधारकों के लिए एटीएम सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। इसी 25 फरवरी को केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल दिल्ली में डाक विभाग के पहले एटीएम सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यूपी, बिहार समेत देश भर के चुनिंदा डाकघरों में एटीएम सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मुख्य डाकघर में कपिल सिब्बल व डाक विभाग की सचिव पी.गोपीनाथ की उपस्थिति में 25 फरवरी को इसकी शुरुआत करेंगे। फिलहाल पहली एटीएम सेवा का फायदा सिर्फ इंद्रप्रस्थ डाकघर के खाताधारक उठा सकेंगे।
विज्ञापन
उसके बाद दिल्ली और देश के सभी डाकघरों व फिर सभी बैंकों से भी जोड़ने की कवायद शुरू होगी। यह एटीएम सेवा पूरी तरह से कोर बैंकिंग की तरह होगी। साथ ही इस एटीएम से डाक विभाग के अन्य सेवाओं की जानकारियां भी हासिल हो सकेंगी।
विज्ञापन
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में दिल्ली में आधा दर्जन से ज्यादा व देश भर के पांच दर्जन से अधिक डाकघरों में बारी बारी से एटीएम सेवा शुरू होगी। योजना के अनुसार हर राज्य व जिला मुख्यालय के साथ ही अनुमंडल और प्रखंड भी आने वाले समय में एटीएम सेवा से जुड़ेंगे।