{"_id":"4272643c-d325-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"now-you-can-pay-through-emi-for-air-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आसमान की सैर, आसान किश्तों पर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब आसमान की सैर, आसान किश्तों पर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप हवाई जहाज से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक अच्छी खबर है। अगर जेब इजाजत नहीं दे रही हो, तो इसके बावजूद हवाई सैर की जा सकती है।
विज्ञापन
लो-कॉस्ट कमर्शियल एयरलाइंस इंडिगो और नरेश गोयल की जेट एयरवेज ने एक नई योजना शुरू की है, जिसमें मुसाफिर अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं और उन्हें यह रकम दो महीने की मासिक किश्तों पर चुकानी होगी।
विज्ञापन
जेट ईंधन के बढ़ते दाम और विमानन क्षेत्र में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण दोनों कंपनियों ने मोबाइल फोन कंपनियों की रणनीति से सबक लिया है, जिन्होंने क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर हैंडसेट बेचने के लिए बैंकों से करार किया है।
विज्ञापन
इस सिलसिले में इंडिगो और जेट एयरवेज ने एचडीएफसी सिटीबैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ करार किया है। दोनों कंपनियां देश के एविएशन मार्केट में 61 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं।
सूत्रों के मुताबिक दूसरी एयरलाइन कंपनियों ने भी क्रेडिट कार्ड कंपनियों के साथ इसी तरह के करार के बारे में विचार किया था, लेकिन बैंकों को यह कारोबार व्यावहारिक नहीं लगा था, इसलिए डील नहीं हो सकी।