फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now travel in delhi metro with icici card

ICICI बैंक के कार्ड से करिए मेट्रो की यात्रा

Thu, 26 Jun 2014 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। Updated Thu, 26 Jun 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
now travel in delhi metro with icici card

टिकट की राशि आईसीआईसीआई बैंक के नए कार्ड के जरिए इस्तेमाल हो जाएगी। बैंक ने इसके लिए दिल्ली मेट्रो के साथ मिलकर यूनफेयर प्लेटिनम कार्ड लांच किया है।

विज्ञापन


जिसमें खास तौर पर दिल्ली मेट्रो ट्रांजिट चिप लगाई गई है। जिससे वह मेट्रो में इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट कार्ड की तरह काम करेगा। इस कार्ड की खास बात यह है कि आपको स्मार्ट कार्ड की तरह इसे रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा।

विज्ञापन

रिचार्ज कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत

बुधवार को कार्ड लॉन्च के मौके पर आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने बताया कि यूनीफेयर कार्ड में ऑटो टॉप की सुविधा भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभरवाल के अनुसार जैसे ही कार्ड में 100 रुपये से कम राशि पहुंचती है, तुरंत मेट्रो यात्रा के लिए कार्ड 200 रुपये से रिचार्ज हो जाएगा। रिचार्ज सुविधा मेट्रो स्टेशन के अंदर होने पर उपलब्ध होगी।

जो कि ऑटोमेटिक रुप से रिचार्ज होगा। शुरूआत में ऑटो टॉप अप की सुविधा दिल्ली मेट्रो के 54 स्टेशन में मिलेगी। जिसे धीरे-धीरे सभी स्टेशन पर शुरू कर दिया जाएगा।


199 रुपये ज्वाइनिंग शुल्क और 20 रुपये मासिक सेवा शुल्क

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 199 रुपये का सालाना शुल्क भी देना होगा। वहीं कार्ड पर ज्वांइनिंग फीस के रुप में 199 रुपये और 20 रुपये मासिक सेवा शुल्क उपभोक्ता को देना होगा।

बैंक ने इसके अलावा अपने मौजूदा ग्राहकों को भी यूनीफेयर कार्ड लेने का विकल्प दिया है। ग्राहक बैंक से संपर्क कर नए कार्ड को ले सकते हैं। सभरवाल के अनुसार मार्च तक बैंक को ऐसे 1 लाख कार्ड जारी करने की उम्मीद है।

दिल्ली के अलावा बैंक ने हैदराबाद, मुंबई, बंगलुरू में इस तरह के कार्ड लांच करने का समझौता किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed