बात फायदे की: रेलवे भी करेगा अब रेल यात्रियों का जीवन बीमा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री सुरेश प्रभु का बजट ऐसी योजनाओं को लाने की तैयारी कर रहा है जिनसे रेलवे का तो भला होगा ही साथ में रेल यात्रियों को सुविधाओं के विकल्प मिलेंगे।
प्रभु की ऐसी ही एक योजना रेल यात्रियों को हवाई जहाज मुसाफिरों की तर्ज पर इंश्योर्ड करने की है। यानि कि रेल सफर के दौरान अगर यात्री अपने कीमती सामान या फिर खुद की सुरक्षा चाहता है तो बुकिंग या फिर टिकट खरीदने के समय उसके पास इंश्योरेंस का विकल्प होगा।
हां, इसके लिए यात्री को अलग से चार्ज देना होगा। इसके लिए रेलवे इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ने की योजना बना रहा है। रेल सफर के दौरान यात्रियों के साथ कई तरह की अनहोनियां घटती रहती हैं। इनमें ट्रेन और स्टेशन पर कीमती सामान की चोरी भी शामिल है। ऐसी स्थिति में जीआरपी को शिकायत करने के अलावा यात्री के पास अन्य कोई विकल्प नहीं रह जाता है।
रेलवे इसी तरह की अनहोनियों से यात्रियों को निजात दिलाना चाहता है, लेकिन इसके लिए उसे अपनी जेब से खर्च करना होगा। ठीक उस तरह जैसे हवाई जहाज का टिकट खरीदने के दौरान इंश्योरेंस का पैसा काट लिया जाता है। लेकिन यहां रेल यात्री के पास इंश्योरेंस लेने और नहीं लेने का विकल्प रहेगा।
हर्जाना देगी इंश्योरेंस कंपनी फाएदा उठाएगी रेलवे
अनहोनी होने की स्थिति में इंश्योर्ड यात्रियों को रेलवे नहीं बल्कि इंश्योरेंस कंपनी हर्जाना देगी। हालांकि यात्रियों का इंश्योरेंस कराने की एवज में रेलवे को इंश्योरेंस कंपनी से उसका हिस्सा मिलेगा।
सच्चाई यह भी है कि बीते वर्ष भी आईआरसीटीसी की ओर से कुछ इस तरह की ही योजना को लाने की शुरूआत की गई थी, लेकिन इसे सिरे नहीं चढ़ाया जा सका था।
रेलवे एक बार फिर इस पर पहल करने जा रही है।