फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now sme got loans easily

अब छोटे कारोबारियों को आसानी से मिलेगा कर्ज

Mon, 23 Sep 2013 06:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
now sme got loans easily

कम आय वर्ग के लोगों तक वित्तीय सेवाएं बेहतर तरीके से पहुंचाने और लोगों को छोटा कारोबार शुरू करने के लिए आसानी से कर्ज मिलने का नया रोडमैप बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक 13 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें आरबीआई, नाबार्ड सहित निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकर्स को शामिल किया गया है।

समिति 31 दिसंबर 2013 तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। समिति की अध्यक्षता रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड मेंबर नचिकेत मोर करेंगे।

इसके अलावा समिति में नाबार्ड के चेयरमैन प्रकाश बख्शी, सिटी ग्रुप के पूर्व सीईओ विक्रम पंडित, एक्सिस बैंक की प्रमुख शिखा शर्मा आदि शामिल हैं।

समिति कम आय वर्ग तक वित्तीय सेवाओं को किस तरह पहुंचाया जाय, साथ ही उनकी जरूरतों के मुताबिक कैसे उत्पाद लाएं जाए। इन सब मुद्दों पर विचार कर एक रोडमैप देगी।
विज्ञापन


इसके तहत छोटा कारोबार शुरू करने के लिए आसान कर्ज प्रक्रिया अपनाने की भी सिफारिशें समिति के तरफ से आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed