फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Now, send money to your Facebook friends real time for free

मुफ्त में भेजिए फेसबुक फ्रेंड को पैसे

Tue, 14 Oct 2014 08:56 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 14 Oct 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Now, send money to your Facebook friends real time for free
निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को फेसबुक आधारित फंड ट्रांसफर सर्विस शुरू की है। इस सेवा के जरिए आप मुफ्त में सोशल मीडिया नेटवर्क पर अपने दोस्तों को तुरंत पैसे भेज सकते हैं।
विज्ञापन


कोटक महिंद्रा बैंक के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और डिजिटल इनीशिएटिव के हेड दीपक शर्मा ने बताया कि इस सेवा के तहत पैसे भेजने वाला और पैसे पाने वाला हो सकता है हमारा खाताधारक न हो।
विज्ञापन


हमने ऐसा संभव बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) पर आईएमपीएस प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया है।

मौजूदा समय में आईएमपीएस के इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए कोई व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से किसी और व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर कर सकता है।

शर्मा ने कहा कि आईएमपीएस प्लेटफार्म के तहत 28 बैंक आते हैं और इनमें से किसी भी बैंक का खाताधारक इस नई सेवा का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि पैसा भेजने या पैसा हासिल करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कोटक महिद्रा बैंक ने रिजर्व बैंक और एनपीसीआई के साथ मिल कर काम किया है। शर्मा ने बताया कि पैसा भेजने वाले ( सेंडर) को केपे नाम की एक डेडीकेटेड वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा, जहां उसे अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ बैंक अकाउंट का ब्यौरा और बैंक का एमएमआईडी देना होगा।


शर्मा ने दावा किया कि इस तरह से पैसे भेजना पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो जाता है तो भी ट्रांजैक्शन पूरा होने के लिए सटीक पहचान के लिए दो कारकों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ट्राजैक्शन पूरा होने के लिए एक एक्सपायरी टाइम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed