फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now retirement age of bank ceo and md is 70 year.

बैंक में रिटायरमेंट की उम्र अब 70 साल!

Tue, 09 Sep 2014 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Sep 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
now retirement age of bank ceo and md is 70 year.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी बैंकों के एमडी और सीईओ के लिए अधिकतम और न्यूनतम उम्र सीमा तय कर दी है। रिजर्व बैंक के अनुसार निजी बैंक में अब कोई भी व्यक्ति 70 साल की उम्र से ज्यादा एमडी और सीईओ के पद पर नहीं रह सकेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा रिजर्व बैंक ने पूर्ण कालिक निदेशकों के लिए भी 70 साल की अधिकतम उम्र सीमा तय की है। मंगलवार को आरबीआई की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार कंपनी कानून 2013 में यह प्रावधान किया गया है कि किसी भी कंपनी में कोई भी व्यक्ति एमडी, सीईओ, पूर्ण कालिक सदस्य या मैनेजर 70 साल की उम्र से ज्यादा काम नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


इसी तरह कानून में इन पदों के लिए प्रावधान किया गया है कि न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल होनी चाहिए। इसी के मद्देनजर निजी क्षेत्र के बैंकों में भी यही न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रिजर्व बैंक ने इस सीमा के अंदर बैंकों को यह अधिकार दे दिया है, कि वह इस दायरे के भीतर अपने मुताबिक अधिकतम उम्र की सीमा तय कर सकते हैं । यानी बैंक 70 साल से कम उम्र सीमा का भी प्रावधान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed