फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now rbi launch inflation bond who gives high interest to consumer

RBI की गजब स्कीम, महंगाई से ज्यादा मिलेगा ब्याज

Fri, 20 Dec 2013 07:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
now rbi launch inflation bond who gives high interest to consumer

चुनावी दौर में भले ही केंद्र सरकार महंगाई से आम आदमी को राहत नहीं दिला पाई है। पर अब वह भारतीय रिजर्व बैंक के जरिए मिडिल क्लॉस को महंगाई से थोड़ी राहत देने के लिए इनफ्लेशन इंडेक्स बांड का मरहम लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


आगामी सोमवार से रिजर्व बैंक महंगाई से ज्यादा ब्याज देने वाला इनफ्लेशन इंडेक्स बांड लांच कर रहा है। जिसमें 23 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच सरकारी और प्रमुख निजी बैंकों के जरिए निवेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार बांड में एक साल में पांच हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा। जिस पर हर छह महीने के आधार पर ब्याज दिया जाएगा। रिटेल निवेशक सरकारी बैंकों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के जरिए बांड में निवेश कर सकेंगे। इसके अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से ग्राहक बांड में निवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांड पर ब्याज की गणना दो हिस्सों में की जाएगी। इसके तहत 1.5 फीसदी ब्याज फिक्सड रखा जाएगा। जिस पर हर छह महीने के आधार पर रही महंगाई दर (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) को जोड़ा जाएगा। बांड की अवधि पूरी होने के बाद निवेशक मूलधन और उसे मिले ब्याज के साथ अपनी पूंजी निकाल सकेंगे। हालांकि बांड के जरिए मिली ब्याज की राशि पर निवेशक को आयकर देना होगा।

यदि कोई निवेशक तय अवधि (दल साल) से पहले अपने पूंजी निकालना चाहता है। तो उसे तीन साल का इंतजार करना होगा। वह तीन साल बाद तय पेनॉल्टी के आधार पर अपनी पूंजी निकाल सकेगा। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों (65 साल या उससे ज्यादा) के लिए यह अवधि एक साल होगी।

कैसे मिलेगा ब्याज
यदि महंगाई दर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर  8.0 फीसदी है। तो उसे फिक्सड रेट 1.5 फीसदी और महंगाई दर 8.0 फीसदी जोड़ कर ब्याज मिलेगा। यानी निवेशक को 9.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। ब्याज की गणना हर छह महीने के आधार पर की जाएगी।

कहां से मिलेगा बांड
आप 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भारतीय स्टेट, उसके सहायक बैंक के अलावा सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों से बांड प्राप्त कर सकते हैं। इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से प्राप्त कर सकेंगे।


एफडी की तरह ही है यह बांड
जिस तरह आप किसी भी बैंक में जाकर अपना फिक्सड डिपॉजिट कराते हैं, वैसे ही आप बांड के लिए भी तय बैंकों में जाकर निवेश कर सकते हैं। इसमें भी आपको अपना नॉमिनी चुनने का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed