ATM का इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को एटीएम का इस्तेमाल करना अब आसान हो सकेगा। बैंकों को एक जुलाई से नए एटीएम में बोलने की सुविधा (टॉकिंग मशीन) और उसमें ब्रेल लिपि के की-पैड लगाना जरूरी होगा।
वहीं, मौजूदा एटीएम में भी बैंक यह सुविधा प्रदान करने के लिए रोडमैप तैयार करेंगे। इसके अलावा शाखाओं पर मैग्नीफाइंग ग्लासेज की सुविधा भी बैंकों को देनी होगी। जिससे देखने में दिक्कत महसूस करने वाले ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने में आसानी हो सके।
1 जुलाई से शुरू हो जाएगी से सुविधा
रिजर्व बैंक द्वारा बुधवार को जारी निर्देश के मुताबिक इस तरह के सुझाव मिले हैं कि शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को एटीएम इस्तेमाल करने में बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए।
इसी के मद्देनजर रिजर्व बैंक ने एक जुलाई से बैंकों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके अलावा, रिजर्व बैंक ने बैंकों को कहा है कि वह व्हील चेयर का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों का एटीएम में प्रवेश आसान करने के लिए रैंप भी बनाएं।
रिजर्व बैंक ने इसी तरह बैंक की शाखाओं में मैग्नीफाइंग ग्लासेज भी लगाने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे कि देखने में दिक्कत महसूस करने वाले ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं इस्तेमाल करने में परेशानी न हो।
सभी एटीएम में होगी ब्रेल लिपि
बैंकों को इस संबंध अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी नियमित अंतराल पर बोर्ड की ग्राहक सेवा समिति को देनी होगी। इसके पहले रिजर्व बैंक ने बैंकों को बोलने वाले एटीएम लगाने का सुझाव दिया था, लेकिन बैंकों की प्रगति बहुत धीमी रही।
रिजर्व बैंक के अनुसार नए लगने वाले एटीएम में से केवल एक तिहाई एटीएम में बोलने और ब्रेल की-पैड की सुविधा थी। जिसे देखते हुए अब एक जुलाई से बैंकों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है।