फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now purchase gold bond and earn good interest

सोना नहीं, अब खरीदें गोल्ड बांड और कमाएं तगड़ा ब्याज

Sun, 20 Sep 2015 04:52 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 04:52 AM IST
विज्ञापन
now purchase gold bond and earn good interest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में सोने को लेकर दो बड़े फैसले किए गए। घर, मंदिर व अलमारी में रखे सोने को निकाल कर बैंक में जमा करने पर ब्याज देने से जुड़ी गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को मंजूरी दी गई। वहीं सॉवरन गोल्ड बांड स्कीम को भी हरी झंडी मिल गई।

विज्ञापन


इसके तहत कोई भी व्यक्ति सरकार से गोल्ड सर्टिफिकेट खरीद पाएगा। उस सर्टिफिकेट के बदले उसे सालाना ब्याज मिलेगा और बाद में उस सर्टिफिकेट या बांड के बदले वह नकद हासिल कर सकता है या फिर उस मूल्य का सोना भी ले सकता है।
विज्ञापन


ब्याज की दर क्या होगी यह भारतीय रिजर्व बैंक तय करेगा। गोल्ड बांड भारत सरकार के नाम पर जारी किया जाएगा और बांड की पूरी गारंटी भारत सरकार लेगी। सोने की कीमत के आधार पर ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्ड बांड जारी करने से बाजार में सोने की मांग में कमी आएगी और इससे सोने का आयात भी कम होगा, जिससे सरकार की विदेशा मुद्रा बचेगी।

सोने के आयत में आएगी कमी

now purchase gold bond and earn good interest

वहीं गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के लागू होने पर सरकार के पास सोने का भंडार बढ़ेगा और सोने के लिए आयात पर निर्भरता में कमी आएगी। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 20,000 टन सोने का ऐसा स्टॉक है, जिसका कारोबार में कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि आम आदमी से लेकर मंदिर, ट्रस्ट और बड़े बिजनेसमैन गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में निवेश कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे बेकार पड़ा सोना बैंकिंग सिस्टम में आएगा, जिसका लाभ देश को होगा। वहीं, लोगों को सोना जमा करने के बदले ब्याज मिलेगा। यह शार्ट, मीडियम और लांग टर्म के लिए होगा।

जेटली ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बांड का उद्देश्य फिजिकल गोल्ड की डिमांड कम करना है। यह बांड 5 से 7 साल की अवधि के होंगे। केवल भारतीय कंपनियां सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद सकेंगी।

यहां किया जाएगा ब्याज का भुगतान

now purchase gold bond and earn good interest

गोल्ड बांड प्लान में कोई भी इकाई 500 ग्राम से अधिक गोल्ड नहीं खरीद सकती है। इस बांड पर ब्याज दर का फैसला समय-समय पर किया जाएगा। ब्याज का भुगतान सरकार की तरफ से अधिकृत डाकघर, बैंक व गैर वित्तीय संस्था में किया जाएगा।

गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत सोने की ईंट, सोने का बार और सोने के सिक्के जमा करने की छूट होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि 500 ग्राम तक सोना जमा करने के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं होगी।

लेकिन 500 ग्राम से अधिक सोना जमा करने पर सोना खरीदने की रसीद व पैन नंबर देना अनिवार्य किया जा सकता है। मंदिर और ट्रस्ट से की तरफ से सोना जमा करने पर सेल्फ सर्टिफिकेशन की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed