पीएफ खाता धारकों को अब होगा ज्यादा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियोक्ता की ओर से कर्मचारियों के एंप्लाय डिपॉजिट लिंक इंश्योरेंस (ईडीएलआई) में आने वाला योगदान एक फीसदी बढ़ सकता है। कंपनियों की ओर से कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा होने वाले ईडीएलआई अंशदान को आधा फीसदी से बढ़ाकर डेढ़ फीसदी किया जा सकता है।
इससे कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिजन को मिलने वाली राशि भी 3.6 लाख रुपये से बढ़कर पांच लाख रुपये या इससे अधिक होने की संभावना है। वहीं भविष्य में पीएफ कर्मचारी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिल सकता है।
नियोक्ता समूह के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई हालिया बैठक में इसके सकारात्मक संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक अब इस मुद्दे पर 11 नवंबर को होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक में कोई निर्णय लिया जा सकता है।
जल्द तैयार होगा प्रस्ताव
भारतीय मजदूर संघ के बृजेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ईडीएलआई में बढ़ने वाले अंशदान से कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा लाभ दिलाने की कोशिश होगी।
दरअसल पीएफ जमा से स्वास्थ्य बीमा का लाभ फिलहाल कर्मचारियों को नहीं मिलता है। बैठक में शामिल ईपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा पहली दफा हुआ जबकि सीबीटी की बैठक से पूर्व नियोक्ता और कर्मचारी के प्रतिनिधियों ने श्रम मंत्री के सामने अपने प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया।
अब नियोक्ता और कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल आपसी सहमति से सीबीटी का एजेंडा तैयार करेंगे ताकि उस पर आम सहमति आसानी से बन सके। जबकि ईपीएफओ की 7 लाख करोड़ की पूंजी के निवेश पैटर्न में बदलाव पर भी दोनों पक्षों ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।