फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Cold Drinks to Be made in India under PM Narendra Modi Make in India Campaign

कोल्ड ड्रिंक्स में भी घोला जाएगा 'मोदी-मंत्र'

Wed, 08 Oct 2014 02:37 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
Cold Drinks to Be made in India under PM Narendra Modi Make in India Campaign

कोल्ड ड्रिंक्स में फलों का जूस मिलवाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को अमलीजामा पहनाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण विभाग सक्रिय हो गया है। इस मुद्दे पर जल्द ही देश की प्रमुख बेवरेज कंपनियों को बुलाकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


इस बीच केंद्र सरकार ने फलों के उत्पादन में अग्रणी यूरोपीय देशों की बेस्ट प्रैक्टिस (उम्दा उपायों) को समझना भी शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी यात्रा से पहले पेप्सी, कोका कोला जैसी कंपनियों को कोल्ड ड्रिंक्स में कम से कम 5 फीसदी फलों का जूस मिलाने का सुझाव दिया था। उनका दावा है कि इससे देश भर के किसानों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन


खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के सुझाव को आगे बढ़ाने के लिए हलचल तेज हो गई है।

मोदी के विजन को लेकर मंत्रालय शुरू करेगा योजना

Cold Drinks to Be made in India under PM Narendra Modi Make in India Campaign

मंत्रालय फल आधारित कोल्ड ड्रिंक्स को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा मौजूदा कोल्ड ड्रिंक्स में फलों के मिश्रण के मुद्दे पर जल्द ही बेवरेज कंपनियों को बातचीत के लिए बुलाया जाएगा।

मोदी के इस मंत्र को कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कई घरेलू कंपनियां हाथों हाथ ले रही हैं। गुजरात की मनपसंद बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए फ्रूट जूस आधारित एरेटेड ड्रिंक्स को बढ़ावा दे रही है।

कंपनी के एमडी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि हम ऐसे कोल्ड ड्रिंक्स बनाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं, जो न सिर्फ हेल्दी हों, बल्कि स्वाद के मामले में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड को टक्कर दे सकें। कंपनी का फ्रूट अप ब्रांड कोल्ड ड्रिंक फलों के जूस से बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed