{"_id":"3cdfe1deb72717af2bf64e0fc88d83bd","slug":"now-pay-more-to-cancel-air-india-ticket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया का टिकट रद्द कराना हुआ महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयर इंडिया का टिकट रद्द कराना हुआ महंगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने घरेलू मार्गों पर टिकट रद्द कराने का प्रभार 500 रुपये बढ़ा दिया है। यह फैसला आगामी 16 फरवरी से लागू होगा।
विज्ञापन
कंपनी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी 2016 से घरेलू मार्गों पर बुक कराये गए टिकट को रद्द कराने पर 1500 रुपये के बजाय 2000 रुपये का प्रभार काटा जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में जरूरी सर्कुलर संबंधित विभागों और ट्रेवल एजेंटों को भेजा जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने टिकट रद्द कराने का प्रभार 1800 रुपये से बढ़ाकर 1899 रुपये कर दिया था।