गजब की किताब! बस पन्ने फाड़िए और फिल्टर कीजिए अपना पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में शुद्ध पानी की कमी को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने ‘ड्रिंकेबल बुक’(किताब) विकसित की है। यह किताब पीने के पानी को फिल्टर करती है। इसकी कीमत भी काफी कम है।
इतना ही नहीं, एक किताब एक व्यक्ति को चार साल तक पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध करा सकती है।
अमेरिका की कार्नेगी मेलोन यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता थेरेसा दानकोविच ने पेपर के मटेरियल प्रॉपर्टी का अध्ययन करने के दौरान बेहद सस्ती, साधारण और आसान नैनोटेक्नोलॉजी आधारित प्यूरीफाई तरकीब को विकसित किया।
एक पेज 100 लीटर पानी करता है साफ
थेरेसा ने इसे ‘ड्रिंकेबल बुक’नाम दिया है, जिसके एक पेज से करीब 100 लीटर दूषित पानी को साफ करके पीने लायक बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ किताब से पन्ने को फाड़कर फिल्टर के लिए होल्डर में डालना है।
पानी को पन्ने में डालते ही इसमें मौजूद चांदी और अन्य धातुओं के छोटे-छोटे कण पानी को पूरी तरह साफ कर देते हैं। साथ ही पानी से बैक्टीरिया को भी खत्म कर देते हैं।
थेरेसा ने इसका दक्षिण अफ्रीका, उत्तरी घाना और केन्या समेत अन्य देशों में सफलतापूर्वक परीक्षण भी किया है। उन्होंने बताया कि बेहद दूषित पानी को इसकी मदद से 99.9 फीसदी तक शुद्ध किया जा सकता है।