{"_id":"0c61c01d0dc53eb391aa109dc40f0a1e","slug":"now-on-expensive-treatments-in-hospitals-annual-strict-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों के महंगे इलाजों पर अब 'इरडा' की नजरें सख्त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अस्पतालों के महंगे इलाजों पर अब 'इरडा' की नजरें सख्त
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2013 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा नियामक इरडा हेल्थ इंश्योरेंस में सस्ते उत्पाद लाने की कवायद कर रहा है। नियामक इसके लिए अस्पतालों के मनमाने इलाज खर्च पर लगाम कसने की कार्यवाही शुरू कर चुका है। इसके तहत अस्पतालों, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर खर्च के मानक तय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सीआईआई द्वारा आयोजित हेल्थ इंश्योरेंस सम्मेलन में इरडा के सदस्य एम. रामप्रसाद ने कहा कि अफोर्डेबल बीमा उत्पाद लाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले इलाज खर्च के लिए एक स्टैण्डर्ड प्रोटोकॉल बने। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों के इलाज पर होने वाले खर्च का मानकीकरण होना चाहिए। जिन पर होने वाले खर्च को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के तहत शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
रामप्रसाद ने कहा कि इरडा इस दिशा में गंभीरता से सभी पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस के बढ़ते दायरे को देखते हुए उस पर लिए जाने वाले क्लेम की प्रक्रिया को आसान और तेज करने पर लगातार कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
इसके पहले बीमा नियामक इरडा ने अस्पतालों द्वारा इलाज पर ली जाने वाली फीस आदि पर नजर रखने के लिए अस्पतालों को यूनीक कोड देने की भी कवायद शुरू की है। इरडा ने इसके तहत पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया है। इस योजना के तहत इरडा अस्पतालों द्वारा मरीजों से लिए जाने वाले इलाज खर्च पर भी नजर रखना चाहता है।