जन-धन की सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे पुराने ग्राहक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार अब ऐसे खाता धारकों को भी जन-धन योजना के तहत मिलने वाले बीमा आदि की सुविधाओं देगी। इसके लिए बस खाता धारकों को अपने बैंक शाखा में जाकर आवेदन करना होगा।
मंगलवार को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब पहले से वित्तीय समावेशन अभियान के तहत खुलवा चुके खाता धारक अपनी बैंक शाखा जाकर रुपे आधारित डेबिट कार्ड और उस पर मिलने वाले एक लाख रुपये के दुर्घटना बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके आधार पर उन्हें यह सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा जन-धन योजना के तहतखाते पर मिलने वाली 5000 ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा भी इन खातों पर दी जाएगी। जो कि ग्राहक के छह महीने तक खाते के इस्तेमाल के रिकार्ड को देखकर दी जाएगी। हालांकि सरकार ने अभी 30 हजार रुपये के अतिरिक्त जीवन बीमा की सुविधा मिलने पर स्पष्टता जारी नहीं की है। जन-धन के तहत 26 जनवरी 2015 तक खाते खुलवाने पर सरकार 30 हजार रुपये के अतिरिक्त जीवन बीमा का लाभ सरकार दे रही है।
वित्त मंत्रालय ने बैंकों को कहा है कि खातों पर 5000 रुपये तक मिलने वाली ओवरड्रॉफ्ट सुविधा को देने में महिलाओं को खास तरजीह दी जाय। साथ ही ओवरड्रॉफ्ट की सुविधा भी एक परिवार से एक ही सदस्य को ही दी जाय।
बीमा और दूसरी सुविधा पाने के लिए दोबारा खाते खुलवा रहे थे लोग
ओवर ड्रॉफ्ट सुविधा में महिलाओं को तरजीह