{"_id":"8a3cff236f03b8bdeef4cb20b5d5b5b7","slug":"now-mukesh-ambani-run-news-channel-and-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी चलाएंगे न्यूज चैनल और वेबसाइट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मुकेश अंबानी चलाएंगे न्यूज चैनल और वेबसाइट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 30 May 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी अब अपना न्यूज चैनल और वेबसाइट चलाने जा रहे हैं। जानिए कैसे हुआ मुकेश अंबानी का अपना चैनल और वेबसाइट?
विज्ञापन
देश में मीडिया सेक्टर के अब तक के सबसे बड़े सौदे के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज 4,000 करोड़ रुपए में नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी टीवी 18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड का अधिग्रहण करने जा रही है। रिलायंस के निदेशक मंडल ने इस सौदे के लिए 4,000 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी है। इस करार को रिलायंस इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट (आइएमटी) के जरिए अंजाम देगी। रिलायंस आईएमटी की सोल बेनेफिशियरी कंपनी है।
विज्ञापन
भारत में मीडिया क्षेत्र में सबसे बड़े सौदों में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ टीवी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड (एनडब्ल्यू18) और इसकी सहायक कंपनी टीवी 18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड में नियंत्रक हिस्सेदारी 4,000 करोड़ में खरीद रही है।
विज्ञापन
आरआईएल के मुखिया मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कंपनी के बोर्ड ने अधिग्रहण के लिए इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट (आईएमटी) को 4,000 करोड़ रुपए देने की मंज़ूरी दी है।
रिलायंस ही इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट की संपत्तियों की एकमात्र लाभभोगी है। एनडब्ल्यू18 का कारोबार डिजिटल इंटरनेट, ई कॉमर्स और प्रसारण के लिए विभिन्न सामग्री बनाने तक फैला है।
रिलायंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आईएमटी इस फंड का इस्तेमाल अधिग्रहण के लिए करेगा, जिससे नेटवर्क 18 में उसकी हिस्सेदारी 78 प्रतिशत और टीवी 18 में नौ प्रतिशत हो जाएगी।
जनवरी 2012 में नेटवर्क 18 समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने एक सौदा किया था। इस सौदे के तहत रिलायंस को ईटीवी में अपनी आंशिक हिस्सेदारी बेचनी थी और बदले में वो नेटवर्क 18 समूह के वितरण और कंटेंट का इस्तेमाल कर पाती।
रिलायंस ने जो विज्ञप्ति जारी की है उसमें कहा गया है कि सेबी (सब्सटेंशियल एक्विज़िशन एंड टेकओवर रेग्युलेशन) 2011 के नियमों के तहत आईएमटी एनडब्ल्यू18, टीवी18 और इंफ़ोमीडिया प्रेस लिमिटेड के शेयरों के अधिग्रहण के लिए खुला ऑफर लाएगी।
कंपनी के अनुसार टेलीकॉम, वेब, डिजिटल कॉमर्स के एकीकरण के मार्फत यह अधिग्रहण रिलायंस के 4जी कारोबार में सहायक होगा। रिलायंस जल्द ही बाज़ार में चौथी पीढ़ी की इंटरनेट सेवाओं को लेकर उतर रही है।
अब रिलायंस इंडस्ट्रीज़ समूह के पास इन डॉटकॉम, आईबीएन लाइव डॉटकाम, मनी कंट्रोल डॉटकॉम, फर्स्टपोस्ट डॉटकॉम, क्रिकेट नेक्स्ट डॉटइन, होम शॉप 18 डॉटकॉम, बुक माई शो डॉटकॉम के अलावा कलर्स, सीएनएन आईबीएन, सीएनबीसी, टीवी18, आईबीएन7 और सीएनबीसी आवाज़ जैसे चैनलों का स्वामित्व आ जाएगा।