{"_id":"a304bfa6-58f6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"now-insurance-premiums-will-be-filled-from-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल से भर सकेंगे बीमा प्रीमियम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब मोबाइल से भर सकेंगे बीमा प्रीमियम
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधारण बीमा उपलब्ध कराने वाली रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी (आरजीआईसी) ने अपने ग्राहकों को मोबाइल के जरिये प्रीमियम जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। ग्राहकों की सहूलियत के साथ-साथ इससे कंपनी को भी अपनी कार्यदक्षता में 25 फीसदी व कारोबार में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आरजीआईसी के सीईओ व कार्यकारी निदेशक राकेश जैन ने मोबाइल प्वाइंट ऑफ सेल्स (एमपीओएस) के तहत शुरू की गई इस सुविधा के बारे में कहा कि इससे बीमे का प्रीमियम जमा करने में होने वाली देरी, गलती और गड़बड़ियों से ग्राहकों को छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी के मुताबिक मोबाइल से प्रीमियम जमा करने की प्रणाली में उसने उच्च स्तरीय पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की गई है। एमपीओएस के जरिये प्रीमियम भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित होगा और प्रीमियम का भुगतान करते ही ग्राहकों को कंपनी की ओर से एसएमएस के जरिये इसकी पुष्टि का संदेश भेजा जाएगा। इसमें मोबाइल फोन से एक कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया डोंगल जोड़ कर प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन