फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Now increase the salary of workers in the bank!

अब बैंक में काम करने वालों की बढ़ेगी सैलरी!

Fri, 27 Jun 2014 10:51 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now increase the salary of workers in the bank!

सरकारी बैंक के कर्मचारियों ने करीब 20 महीने से वेतन बढ़ोतरी की चल रही मांग को लेकर शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है।

विज्ञापन


कर्मचारियों के संगठनों ने वित्त मंत्री से मांग की है, कि उनकी पे-स्लिप के आधार पर वेतन में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।

इस संबंध में वित्त मंत्री ने बैंक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को यह आश्वासन दिया है कि सरकार इस दिशा में जल्द जरूरी कार्रवाई करेगी।

अरूण जेटली ने दिया आश्वासन

Now increase the salary of workers in the bank!

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के साथ बैंक एसोसिएशन की इस संबंध में करीब 10 दौर की बातें हो चुकी है, जिसमें आईबीए ने 11 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव एसोसिएशन को दिया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया है।

वित्त मंत्रालय का वित्तीय सेवा विभाग भी इस संबंध में जेटली को अपने प्रजेंटशन में वेतन बढ़ोतरी के मामले को न हो पाने वाले काम की सूची में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में 8 लाख कर्मचारी

Now increase the salary of workers in the bank!

शुक्रवार को नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक्स वर्क्स के जनरल सेक्रेटरी अश्विनी राणा ने बैठक के बाद अमर उजाला को बताया कि वित्त मंत्री से 25 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग को जल्द लागू करने की बात कही गई है।

इस संबंध में उन्होंने आश्वासन दिया है, कि पूरे मामले पर कार्रवाई करेंगे। देश में सरकारी बैंकों के करीब 8 लाख कर्मचारी हैं। जिनकी वेतन बढ़ोतरी का मामला नवंबर 2012 से अटका हुआ है।

अंतिम वेतन बढ़ोतरी साल 2007-2012 के लिए कुल वेतन में 17.5 फीसदी बढ़ोतरी के अनुसार हुई थी। शुक्रवार की बैठक में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत पांच वर्क्स यूनियन और चार अधिकारी यूनियन ने वित्त मंत्री से मुलाकात में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed