अब KFC ट्रेन में आपको खिलाएगा स्वादिष्ट व्यंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए ट्रेन में स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था के लिए केएफसी से गठजोड़ किया है।
इस सेवा के माध्यम से यात्री ट्रेन में गरमा-गरम खाना खा सकेंगे।
केएफसी ने रेल यात्रियों के लिए डिलीवरी स्कीम शुरू करने के लिए आईआरसीटीसी से गठजोड़ किया है। केएफसी के अनुसार 20 जुलाई से रेलवे के यात्री आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुकिंग करते समय केएफसी भोजन के लिए भी आर्डर कर सकते हैं।
यह पहल ई-कैटरिंग सेवा पहल के तहत की गई है।
कुछ गाड़ियों में ही सेवा उपलब्ध
फिलहाल यह सेवा नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली केवल 12 रेलगाड़ियों में ही उपलब्ध है। बयान में कहा गया है कि इस सेवा को अगले दस दिन में विशाखापत्तनम, हैदराबाद व बेंगलुरू में भी शुरू किया जाएगा।
इसके लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या 18001034139 नंबर पर काल कर आर्डर दे सकते हैं।
गौरतलब है कि रेलवे कैंटीन में मिलने वाले भोजन में काफी शिकायतें मिल रही थीं, उसे दूर करने के साथ ही आईआरसीटीसी ने अन्य कंपनियों से भी करार किया है इसके तहत ट्रेन में एमटीआर,आईटीसी जैसी कंपनियां रेडी-टू-ईट फूड सर्व करेंगी।