फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Now file IT return by APP

अब मोबाइल ऐप से दाखिल करें आयकर रिटर्न

Wed, 19 Aug 2015 09:21 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
Now file IT return by APP

अब आप आयकर रिटर्न मोबाइल से भी दाखिल कर सकेंगे, रिटर्न भरने की जटिलताओं से मुक्ति दिलाने के लिए मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।

विज्ञापन


मोबाइल ऐप से बगैर किसी कर विशेषज्ञ की मदद के मात्र पांच मिनट में स्मार्टफोन से रिटर्न भरा जा सकता है।

चार्टर्ड एकाउंटेंट हिमांशु कुमार ने हैलो टैक्स ऐप विकसित किया है जिसका परिचालन एंगल पैसा कर रहा है।

हैलो टैक्स ऐप को नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है और इसके माध्यम से सरलता से आयकर रिटर्न दाखिल किया जा सकता है।

सिर्फ तीन स्टेप में आयकर रिटर्न दाखिल होगा

Now file IT return by APP

इस ऐप की मदद से सिर्फ तीन स्टेप में आयकर रिटर्न दाखिल हो जाता है। एंगल पैसा के अनुसार आयकर विभाग ने इस ऐप से रिटर्न दाखिल करने को मान्यता प्रदान कर दी है।

इससे रिटर्न दाखिल करने पर रसीद भी मिलती है और रिटर्न प्राप्ति का मेल भी आता है। अभी यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है लेकिन एंगल पैसा इसे शीघ्र ही आईओएस ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख निकट का रही है और आयकरदाता रिटर्न भरने के लिए परेशान हो रहे हैं।ऐसे में यह ऐप उनके ‌लिए बहुत मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed