फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now fifteen percent ethanol may be mix in petrol

सरकार ने उठाया ऐसा कदम, जो सस्ता कर सकता है डीजल-पेट्रोल

Fri, 22 May 2015 01:26 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
now fifteen percent ethanol may be mix in petrol

गन्ना किसानों और चीनी मिलों के दिन बहुरने के आसार हैं क्योंकि केन्द्रीय सड़क परिहवन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पेट्रोल में 15 फीसदी एथनॉल मिलाने का रास्ता साफ कर दिया है।

विज्ञापन


इसी के साथ डीजल में भी पांच फीसदी बायो डीजल मिलाने की अनुमति दे दी गई है। इस बारे में मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस फैसले से जहां किसानों को फायदा होगा, वहीं पेट्रोलियम पदार्थों के आयात पर विदेशी मुद्रा भी कम खर्च करनी पड़ेगी। पर्यावरण में जो सुधार होगा, वह अलग है।

विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल हो सकता है सस्ता

now fifteen percent ethanol may be mix in petrol

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लेर्क्स इंधन एथनॉल ई 85 और ईडी 95 से जुड़े व्यापक उत्सर्जन मानकों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके बाद मोटर वाहन निर्माता कंपनियां बायो एथनॉल ई 85 और ईडी 95 के अनुरूप चलने वाले वाहन बना सकेंगे।

सरकार के इस कदम से हो सकता है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कुछ गिरावट आए। अगर ऐसा होता है तो इसका सबसे बड़ा फायदा आम आदमी को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed