फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Now diesel to be costlier by 50 paise per litre

फिर महंगा हुआ डीजल, जानिए नई कीमत

Thu, 01 Oct 2015 05:40 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
Now diesel to be costlier by 50 paise per litre

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए डीजल महंगा कर दिया है। अब देशभर में डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा मिलेगा। वहीं पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से लागू होंगी। जाहिर है डीजल के दाम में इजाफे का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

दाम में बढ़ोतरी से खाने पीने से लेकर सवारी गाड़ियों का किराया बढ़ना तय है।देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 50 पैसे बढ़ने के बाद 45.95 होगी जो पहले 44.45 रुपए प्रति लीटर थी।
विज्ञापन


इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेट्रोल और डीजल कीमतों में कटौती की गई थी। पेट्रोल 1.27 प्रति लीटर और डीजल 1.17 प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

नहीं बढ़ीं पेट्रोल की कीमतें

Now diesel to be costlier by 50 paise per litre

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘इंडियन ऑयल कॉर्प’ (आईओसी) ने अपने बयान में कहा कि डीजल की बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से ही लागू हो जाएंगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के स्तर और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में बढ़ोतरी को देखकर यह कदम उठाया गया। डीजल के दाम में पिछले चार माह में यह पहली बढ़ोतरी है।

सरकार ने 16 मई को डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये की वृद्धि की थी। इससे पहले एक सितंबर को सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये और डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी की थी।

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 61.20 रुपये प्रति लीटर हैं। मालूम हो कि सरकार हर 15 दिन में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों की समीक्षा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed