{"_id":"c9e75cec-76c3-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"now-dhfl-in-education-loan-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएचएफएल ने एजूकेशन लोन कारोबार में रखा कदम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
डीएचएफएल ने एजूकेशन लोन कारोबार में रखा कदम
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
देश के प्रमुख वित्तीय संस्थान डीएचएफएल ने एजूकेशन लोन के कारोबार में कदम रखते हुए अपनी नई गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) अवांश एजूकेशन लोन्स को लांच किया है। एजूकेशन के क्षेत्र में कर्ज की बढ़ती मांग को पूरा करने के इरादे से कंपनी ने एजूकेशन लोन कारोबार में कदम रखा है।
विज्ञापन
डीएचएफएल के सीएमडी कपिल वधावन का कहना है कि अवांश का फोकस उच्च शिक्षा के लिए लोन उपलब्ध कराने पर रहेगा। इसके साथ ही कंपनी इंजीनियरिंग, बिजनेस एवं मैनेजमेंट जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए भी फाइनेंस करेगी। इसके अलावा, आज के दौर के नए पाठ्यक्रमों मसलन एक्वाकल्चर, फोटो जर्नलिज्म, म्यूजिक एवं कल्चर से जुड़े पाठ्यक्रमों के लिए भी विद्यार्थियों को लोन के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन