फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now children get atm and net banking facility

बच्चों को भी मिलेगी नेटबैकिंग की सुविधा

Sun, 11 May 2014 08:54 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
now children get atm and net banking facility

देश के प्रमुख बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश को देखते हुए बच्चों के लिए विशेष बचत खाता खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बैंकों के अनुसार, अगले एक से दो महीने में वह खास तौर से बच्चों के लिए स्कीम लांच करेंगे। इस बचत खाते में बच्चों को एटीएम कम डेबिट कार्ड की सुविधा के साथ नेट बैंकिंग, स्कूल फीस देने की सहूलियत, चेक इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बैंकर्स के अनुसार बच्चों के खातों पर हालांकि प्रतिदिन राशि निकालने की सीमा सीमित रखी जाएगी।

आरबीआई के निर्देश

now children get atm and net banking facility

आरबीआई ने हाल ही में सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वह 10 साल या उससे अधिक उम्र वाले अवयस्क बच्चों का स्वतंत्र रूप से बचत खाता खोल सकते हैं। इसमें वह सीमित आधार पर बैंकिंग सेवाएं दे सकते हैं।

रिजर्व बैंक के इस निर्देश पर पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्चों में शुरू से बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आरबीआई का यह अच्छा कदम है।

बैंक अगले एक महीने में निदेशक मंडल की मंजूरी लेकर खास बचत खाता खोलने की शुरुआत करेगा। इसमें बच्चों के लिए अलग फार्म होने के साथ-साथ एटीएम कम डेबिट कार्ड यानी प्लास्टिक कार्ड से खरीदारी की सुविधा दी जाएगी।

इन खातों पर नेट बैंकिंग, चेक बुक की सुविधा भी मिलेगी। बचत खाते में न्यूनतम राशि की सीमा 2000-2500 रुपये होगी। इसके अलावा प्रतिदिन धन निकासी की सीमा को कम रखा जाएगा, जो कि अधिकतम 5000 रुपये तक हो सकती है।

एटीएम और नेट बैंकिंग का मिलेगा लाभ

now children get atm and net banking facility

बैंक ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरबीआई के निर्देश के बाद बैंक खास तौर से बच्चों के लिए बचत खाता खोलेंगे। इसमें एटीएम, नेट बैंकिंग सुविधाओं के साथ स्कूल के साथ फीस के लिए समझौता किया जाएगा।

जहां बच्चों के खातों से आसानी से फीस आदि ली जा सकेगी। इसके अलावा बेहतर रिकार्ड रखने वाले बच्चों को बड़े होने पर एजूकेशन लोन आदि की भी सुविधा आसानी से मिल सकेगी।

अभी आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक सहित दूसरे बैंक बच्चों का खाता खोलते हैं। जिसमें बैंक अपने नियमों के मुताबिक एक दिन से लेकर 18 साल से कम उम्र तक के बच्चों का खाता खोलते हैं।

लेकिन बैंक ऐसे खाते प्रमुख रूप से तभी खोलते हैं, जब बच्चों के माता-पिता का खाता उस बैंक में पहले से होता है। नई व्यवस्था में 10 साल और उससे ज्यादा के उम्र के बच्चों का खाता स्वतंत्र रूप से बैंक खोल सकेंगे।

विज्ञापन

कैसी होंगी सुविधाएं

now children get atm and net banking facility
-बचत खाते में न्यूूनतम राशि की सीमा 500-2500 रुपये तक हो सकती है
-प्रतिदिन धन निकासी की सीमा अधिकतम 5000 रुपये करने पर विचार
-सर्विस चार्ज में छूट का प्रावधान
-खाता खोलने के लिए होगा अलग फार्म
-केवाईसी के लिए स्कूल की होगी अहम भूमिका
-सरकारी बैंक भी लगाएंगे जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed