{"_id":"0a99d175ec28895677cf38354f441a10","slug":"now-bank-to-remain-close-on-second-and-fourth-saterday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 21 Aug 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
देश के सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे। यह नियम एक सितंबर से लागू हो जाएगा। जिस महीने में पांच शनिवार होंगे उसमें भी दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी होगी।
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉयज एसोसिएशन यानी एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने बताया कि दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
घोषणा 1 सितंबर से लागू हो जाएगी।
इस समय सभी सार्वजनिक और निजी बैंकों में शनिवार को आधे दिन ही काम होता है।