फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Now ATM will not take the money back

अब एटीएम में नहीं अटकेंगे पैसे

Mon, 24 Sep 2012 12:38 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 24 Sep 2012 12:38 PM IST
विज्ञापन
Now ATM will not take the money back
एटीएम का इस्तेमाल करने वाले अब और सावधान रहें। यदि पैसा निकालते वक्त गलती से भी एक नोट छोड़ गए तो बैंक में कम पैसा मिलने की शिकायत नहीं कर सकेंगे और न ही उस रकम को खाते में पुन: जुड़वा सकेंगे।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश पर बैंकों ने एटीएम में ‘कैश रिट्रेक्शन फैसेलिटी’ (धन वापस लेने की सुविधा) खत्म कर दी है। अभी तक आप एटीएम से पैसा निकलने के बाद उसमें से पूरा नहीं ले पाए या भूलवश चूक जाते थे, तो मशीन उसे 10 या 15 सेकेंड बाद वापस ले लेती थी।
विज्ञापन


एचडीएफसी, एक्सिस और कैनरा बैंक समेत अनेक बैंकों ने अपने एटीएम में ‘कैश रिट्रेक्शन फैसेलिटी’ खत्म कर दी हैं। आरबीआई के निर्देशों के अनुसार बैंक अपने उपभोक्ताओं को यह जानकारी भेज रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बैंकों ने ग्राहकों को ‘कैश रिट्रेक्शन फैसेलिटी’ इसलिए दी थी कि यदि कोई एटीएम में अपने पैसे भूल जाए, तो उसे नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पिछले एक साल से आरबीआई को ‘धोखाधड़ी’ की शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग एटीएम से पैसा निकाल कर एक-दो नोट छोड़ देते थे और बाद में दावा करते थे कि उन्हें कैश मिला ही नहीं। मशीन में नोट वापस लेते वक्त उन्हें गिनने की सुविधा न होने से बैंकों को धोखेबाजों का दावा मानना पड़ता था कि कैश मशीन से बाहर गया ही नहीं। ऐसे में धोखाधड़ी करने वाले एटीएम से पैसा भी निकाल लेते और उनके खाते से रकम कम नहीं होती थी।


आरबीआई ने इस मुद्दे पर विशेष बैठकें की और ‘कैश रिट्रेक्शन फैसेलिटी’ को खत्म करने का फैसला लिया। उसने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को इस संबंध में उचित जानकारी दें। साथ ही एटीएम पर भी सूचना दर्ज कराएं कि यह सुविधा खत्म कर दी गई है। ऐसे में अगर आप एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं, तो तभी वहां से हटें जब पूरे पैसे गिन लें। कोई नोट मशीन में छूट न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed