ये है हाईटेक दुनिया, चेहरा देखकर पैसे देगा एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से पैसा निकालने के लिए आपको पिन या उंगली स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि एटीएम अब आपके चेहरे की पहचान कर सकेगा।
चीनी शोधकर्ताओं ने सफलतापूर्वक सबसे पहला चेहरा पहचानने वाला एटीएम विकसित किया है। वित्तीय लेनदेन की सुरक्षा के नजरिए से एटीएम को विकसित करने में शिंघुआ यूनिवर्सिटी और हांग्झू की फर्म जेक्वान टेक्नोलॉजी ने आपसी सहयोग किया है।
जेक्वान के चेयरमैन व नकल रोधी तकनीक के विशेषज्ञ गू जिकून का कहना है कि इस तकनीक से एटीएम से संबंधित अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।
जल्द ही आ जाएगी बाजार में
जिकून का कहना है कि चीन वर्तमान में अधिकतर आयातित एटीएम तकनीक पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि इस उत्पाद को प्राधिकरण से अनुमति मिल चुकी है और यह जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा।
रिपोर्ट के अनुसार नई मशीन चेहरा पहचानने के साथ ही तेजी से नोटों का संचालन करने में सक्षम है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मशीन का उत्पादन कौन करेगा और और इसमें चेहरों से संबंधित डाटा कैसे एकत्रित किया जाएगा।