फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   now atm will be safe banks launch pilot project

अब ATM होंगे और भी सेफ, बैंकों की पूरी है तैयारी

Fri, 13 Jun 2014 11:47 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
now atm will be safe banks launch pilot project

बैंक अब एटीएम में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए ई-सर्विलांस का सहारा ले रहे हैं। यानी, एटीएम के अंदर किसी तरह की गतिविधियों पर न केवल 24 घंटे निगरानी होगी, बल्कि किसी तरह की संदेहास्पद गतिविधि पर बैंक और पुलिस को भी तुरंत अलर्ट पहुंचेगा।

विज्ञापन


ई-सर्विलांस प्रणाली को आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक जहां अपना चुके हैं, वहीं सरकारी बैंक एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंक पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक इस प्रणाली को बैंकों के लिए अनिवार्य करने पर भी वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

6,000 एटीएम में ई-सर्विलांस

now atm will be safe banks launch pilot project

बैंकों के अनुसार यह प्रणाली गार्ड रखने की तुलना में 60-70 फीसदी सस्ती है, वहीं मौजूदा प्रणाली की तुलना में कहीं ज्यादा प्रभावी है।

इस मामले पर पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि बैंक ने 6,000 एटीएम में ई-सर्विलांस लगाने के लिए टेंडर निकाला है। यह प्रणाली जहां लागत में सस्ती है, वहीं सुरक्षा के मामले में भी कहीं ज्यादा प्रभावी है।

ई-सर्विलांस सिस्टम देने वाली कंपनी सिक्योरेंस सिस्ट्मस प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सुनील उदूपा ने बताया कि कंपनी ने करीब 3,000 एटीएम के लिए ई-सर्विलांस की सेवाएं दी है। जिसमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी बैंक एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आदि ने भी पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए हैं।

कैसे काम करता है सिस्टम

now atm will be safe banks launch pilot project

ई-सर्विलांस देने वाली कंपनी टेलीकॉम कंपनियों के जरिए एटीएम की नेटवर्किंग करती है। कंपनी के तहत आने वाले एटीएम की सेंट्रलाइज्ड निगरानी होती है।

सर्विलांस करने वाली कंपनी एटीएम में किसी तरह की असामान्य गतिविधि होने पर न केवल ऑडियो के जरिए अपराधी को डराती है, बल्कि एटीएम में लगा एक सायरन भी बजता है, जो 2 किलोमीटर की रेंज तक सुनाई देता है।

इसके अलावा कंपनी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सतर्क करती है। सुनील उदूपा के अनुसार विकसित देशों में एटीएम की सुरक्षा 100 फीसदी ई-सर्विलांस के जरिए ही होती है। जहां अपराधी भगाने या पकड़वाने में 99.6 फीसदी सफलता की दर है।

विज्ञापन

देश में करीब 1.5 लाख एटीएम हैं

now atm will be safe banks launch pilot project
देश में करीब 1.5 लाख एटीएम हैं
- करीब 4,000 एटीएम में बैंक अपना चुके हैं ई-सर्विलांस की सुविधा
- 24 घंटे निगरानी और अलर्ट की मिलती है सुविधा, बैंक के जरिए पुलिस को नेटवर्क में रखा जाता है
- विकसित देशों में 100 फीसदी ई-सर्विलांस के हवाले है एटीएम की सुरक्षा
- इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने बैंकों को ई-सर्विलांस सिस्टम लगाने का दिया है सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed