लूप मोबाइल को अब नहीं खरीदेगी एयरटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने मुंबई की लूप मोबाइल को खरीदने के लिए इस साल फरवरी में हुए 700 करोड़ रुपये के सौदे से हटने का फैसला किया है। इस सौदे को अभी दूरसंचार विभाग से मंजूरी मिलना बाकी है।
लूप मोबाइल के प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि दोनों कंपनियों ने कारोबार के हस्तांतरण की मंजूरी के लिए मार्च 2014 में दूरसंचार विभाग को अर्जी दी थी।
दूरसंचार विभाग द्वारा इस सौदे को मंजूरी न देने के पीछे वजह मानी जा रही है कि विभाग के मुताबिक लूप मोबाइल और उसकी सहायक कंपनियों के पास 808 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम हैं।
इसके अलावा कंपनी की सरकार के प्रति अन्य देयताएं भी हैं। गौरतलब है कि लूप मोबाइल का मुंबई में सेवाएं देने का परमिट 29 नवंबर को खत्म हो रहा है और कंपनी ने आगे सेवाएं जारी रखने के लिए फरवरी में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में लाइसेंस हासिल नहीं किया है।